मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 4 मरीज जिंदा जले 

Bihar: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. ब्रह्मपुरा थाना के समीप...

Bihar: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. ब्रह्मपुरा थाना के समीप स्थित प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अचानक आग लगने के बाद मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई. हादसे में दम घुटने से चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना की पुष्टि डीएम सुब्रत कुमार सेन ने की है. वहीं मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

मशीन से धुआं निकलने के बाद बिगड़े हालात

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:40 बजे आईसीयू वार्ड में लगे एक मशीन से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ. देखते ही देखते पूरा वार्ड धुएं से भर गया. उस समय आईसीयू में कई गंभीर मरीज भर्ती थे. धुआं फैलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर निकाले गए मरीज

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईसीयू की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे मरीजों तक पहुंच बनाई. घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट पर मौजूद मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस दौरान कुछ अस्पताल कर्मचारी भी झुलस गए.

Read Also: BREAKING : बोकारो रेलवे ट्रैक से तीन युवकों का शव GRP ने बरामद किया

दूसरे अस्पतालों में कराया गया भर्ती

रेस्क्यू के बाद सभी मरीजों को शहर के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया.

मृतकों की हुई पहचान

जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में शशांक कुमार (रतनपुर, औराई), उदय कुमार (विसंभरपुर, शिवहर), गीता देवी (बिसतौलिया, कथैया) और कृष्णनंदन सिंह (गोरीगामा, मीनापुर) शामिल हैं. प्रशासन ने सभी मृतकों की पहचान की पुष्टि कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *