जामताड़ा : असामाजिक तत्वों ने नगर भवन मार्ग की सोलर लाइटें उखाड़ी, कारवाई की तैयारी में प्रशासन

Jamtara : नगर पंचायत क्षेत्र से दुलाडीह स्थित नये नगर भवन परिसर जाने वाले मार्ग से असामाजिक तत्वों ने सोलर लाईट समेत...

Jamtara : नगर पंचायत क्षेत्र से दुलाडीह स्थित नये नगर भवन परिसर जाने वाले मार्ग से असामाजिक तत्वों ने सोलर लाईट समेत पोल उखाड़ दिये. घटना बीते रात की बतायी जा रही है. घटना के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की बात कही है.
जानकारी के अनुसार, नगर भवन तक आने जाने वाले लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सड़क किनारे करीब 10 से 15 सोलर लाइटें लगाई जा रही थीं. जिसे असामाजिक तत्वों ने इन सोलर लाइटों को पोल समेत उखाड़ दिया. इतना ही नहीं, संबंधित ठेकेदार को भी कार्य नहीं करने देने की धमकी दी गई.

योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का प्रयास

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में कराएं जा रहे विकास कार्य कुछ लोगों को रास नहीं आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नगर भवन मार्ग में लगाई जा रही करीब 10 से 15 सोलर लाइटों को नुकसान पहुंचाया गया है. ठेकेदार को भी धमकाया गया है. मामले को लेकर शीघ्र ही जामताड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.
वहीं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने कहा कि बीती रात असामाजिक तत्वों ने सोलर लाइटों को क्षतिग्रस्त किया है. मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में दोषी पाएं जाने वाले लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कारवाई की जाएगी.

लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाना न केवल सरकारी संपत्ति की क्षति है, बल्कि आम नागरिकों के हितों के साथ भी खिलवाड़ है. गौरतलब है कि जनसुविधा के लिए लगाई जा रही रोशनी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों पर अब प्रशासन की नजर है और दोषियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.

 

ALSO READ : दिल्ली के होटल में भीषण आग: टाटा कंपनी में इंटरव्यू देने गई बोकारो की बेटी सुरभि की दर्दनाक मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *