दिल्ली के होटल में भीषण आग: टाटा कंपनी में इंटरव्यू देने गई बोकारो की बेटी सुरभि की दर्दनाक मौत

Ranchi: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. होटल...

file photo shurbhi

Ranchi: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. होटल में अचानक लगी भीषण आग की चपेट में आने से झारखंड के बोकारो जिले के जैनामोड़ की रहने वाली 26 वर्षीया सुरभि कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई. सुरभि जैनामोड़ के प्रसिद्ध व्यवसायी और विकास आटा चक्की के मालिक रमेश प्रसाद बरनवाल की सुपुत्री थीं.

इंटरव्यू देने दिल्ली पहुंची थीं सुरभि

जानकारी के अनुसार, सुरभि कुमारी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं. वह अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए टाटा कंपनी में इंटरव्यू देने दिल्ली आई हुई थीं. दिल्ली पहुंचने के बाद वह रात में अपनी दीदी के घर पर रुकी थीं. सुबह होते ही वह तय कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू में शामिल होने के लिए मालवीय नगर स्थित उक्त होटल में पहुंची थीं,लेकिन किसे पता था कि जिस उज्जवल भविष्य का सपना लेकर वह घर से निकली थीं, वह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा. इंटरव्यू के दौरान ही होटल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. इस अग्निकांड में सुरभि को संभलने का मौका नहीं मिला और दम घुटने व झुलसने से उनकी असमय मौत हो गई.

Read Also: रांची: राज्यसभा दौड़ में डॉ. राजाराम महतो के नाम की चर्चा, सामाजिक संगठनों ने भाजपा से दावेदारी पर विचार की मांग की

जैनामोड़ आवास पहुंचा पार्थिव शरीर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कानूनी प्रक्रियाओं और पोस्टमार्टम के बाद मृतका सुरभि कुमारी का पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके पैतृक आवास जैनामोड़ लाया गया. जैसे ही सुबह करीब 11 बजे सुरभि का शव उनके घर पहुंचा, पूरा माहौल चीख-पुकार और आंसुओं में डूब गया. माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अपनी होनहार बेटी को खोने का गम पूरे परिवार पर पहाड़ बनकर टूटा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *