Palamu : राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी की 10 से 12 बोगियां बेपटरी हो गयी. जहां कोयला लदी एक मालगाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतर गयी. गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह मालगाड़ी टोरी से मुगलसराय जा रही थी. राजहरा रेलवे स्टेशना धनबाद रेल मंडल के अधीन है.

पलामू धनबाद के बीच आवागमन बाधित
फिलहाल यह हादसा किन कारणों से हुआ है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के तमाम उच्च अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है. जिसके बाद हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा.
इस दुर्घटना के कारण पलामू धनबाद रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरीके से बाधित हो गया है. रेलवे प्रशासन और अधिकारियों की पूरी टीम युद्ध स्तर पर काम में जुट गई है ताकि ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर ट्रेनों का परिचालन दोबारा सामान्य किया जा सके.
ALSO READ : AI के इस्तेमाल पर SC ने जारी किया नियम, मांगे सुझाव
