Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू के स्वरित रंजन ने जेईई एडवांस्ड में झारखंड में चौथा स्थान हासिल कर बढ़ाया मान

Palamu: के प्रतिभाशाली छात्र स्वरित रंजन ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में झारखंड में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम...

Palamu: के प्रतिभाशाली छात्र स्वरित रंजन ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में झारखंड में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है.

झामुमो नेताओं ने जेईई एडवांस्ड में सफल छात्र और शिक्षक हृषिकेश पाण्डेय को किया सम्मानित

इस उपलब्धि पर झामुमो नेताओं सन्नी शुक्ला, आशुतोष विनायक और सैयद फैज़ल ने झारखंड के प्रसिद्ध शिक्षक हृषिकेश पाण्डेय को सम्मानित किया. सम्मान समारोह के दौरान सन्नी शुक्ला ने कहा कि स्वरित रंजन के साथ-साथ स्वरित पाण्डेय, अविनाश कुमार, अंशु कुमारी, रिमझिम कुमारी और सुमित यादव जैसे छात्रों ने भी पलामू का नाम रोशन किया है.

उन्होंने कहा कि हृषिकेश पाण्डेय जैसे समर्पित शिक्षक ने पलामू के बच्चों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए पूरा समाज उनका आभारी है. इस अवसर पर आशुतोष विनायक ने कहा कि हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले छात्र और रामगढ़ जैसे छोटे क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेकंड स्कूल जैसे संस्थान छात्रों को आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, जो पलामू और झारखंड में शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है.

शिक्षक के लिए गर्व का क्षण 

उन्होंने सभी सफल छात्रों और सेकंड स्कूल के संस्थापक हृषिकेश पाण्डेय को बधाई दी. अपने संबोधन में हृषिकेश पाण्डेय ने कहा कि किसी शिक्षक के लिए सबसे गर्व का क्षण वह होता है जब उसके छात्र उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हैं. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि झारखंड का कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों को छोटा न करे या पढ़ाई न छोड़े. उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वरित रंजन जैसे छात्र अपने माता-पिता, समाज और राज्य का नाम रोशन करने के साथ-साथ लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा बनेंगे. स्वरित रंजन की इस सफलता से पलामू में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है. इस मौके पर मशहूर इंफ्लूएंसर त्रिदेव उपाध्याय, राजू दुबे सोनू सिंह सहित कई उपस्थित थे.

AlsoRead:JTET नियमावली पर सुदिव्य सोनू का कड़ा प्रहार: बोले– “बोली और भाषा का अंतर समझें अफसर, झारखंड में बाहरी भाषाओं से नहीं छीनने देंगे स्थानीय बच्चों का हक”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *