बारिश से पहले विकास योजनाएं पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीसी दिलेश्वर महतो

Gumla: उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जिले के सभी विभागों को विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है....

Gumla: उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जिले के सभी विभागों को विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बारिश का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में जिले में कार्य कर रही सभी एजेंसियां योजनाओं का कार्य तेज गति से पूरा करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

दुर्गम गांवों में आवागमन व्यवस्था सुधारने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के ऐसे गांवों की पहचान करें, जहां बारिश के दौरान आवागमन बाधित हो जाता है. उन्होंने कहा कि ऐसे गांवों में योजनाएं लेकर समय रहते सड़क एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.

स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम में फैलने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रखंड स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए.

ALSO READ: गिरिडीह: विश्व पर्यावरण सप्ताह पर ग्रामीणों ने लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प

जनता दरबार में करें शिकायत, समस्याओं का होगा समाधान

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों को समय से पहले निर्देशित करने का उद्देश्य यह है कि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. यदि किसी विभाग की लापरवाही सामने आती है और लोगों से शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित विभाग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उपायुक्त ने आम लोगों से भी अपील की कि यदि उनकी किसी समस्या के समाधान में ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी दिक्कत करते हैं, तो वे जिला स्तर पर आयोजित जनता दरबार में शिकायत करें. उन्होंने सदर अस्पताल प्रबंधन को भी बारिश के मौसम को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *