Gumla: थाना क्षेत्र के लांजी-भारदा के समीप गुरुवार को एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला में भर्ती कराया गया है.

घायलों की पहचान
घायलों में 42 वर्षीय प्रताप साहु, उनकी पत्नी 40 वर्षीय गीता देवी, 10 वर्षीय पुत्र शुभम साहु, 21 वर्षीय करमी कुमारी तथा 17 वर्षीय निकी कुमारी शामिल हैं.
मेहमानी में जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, गुमला थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली गांव से एक परिवार के सदस्य ऑटो से सिसई मेहमानी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान लांजी के पास सड़क पर अचानक एक पशु आ गया.
पशु को बचाने में हुआ हादसा
पशु को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया. हादसे में उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए.
स्थानीय युवक ने दिखाई मानवता
घटना के बाद स्थानीय निवासी बिनुलाल साहु ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी स्कॉर्पियो से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.
