निगम की दुकान दिलाने के नाम पर 8.12 लाख की ठगी, विरोध करने जान मारने की धमकी

Ranchi: नगर निगम की दुकान आवंटित कराने के नाम पर 8.12 लाख रूपये की ठगी की गई है. आरोप है कि साहेबगंज,...

Ranchi: नगर निगम की दुकान आवंटित कराने के नाम पर 8.12 लाख रूपये की ठगी की गई है. आरोप है कि साहेबगंज, महाजन टोला साम्पुरा निवासी मो अलीम ने सरकार का आधिकारिक ब्रोशर दिखाकर अशोक नगर निवासी मनोज कुमार साहू को भरोसे में लिया और बैंक ट्रांसफर तथा नकद के माध्यम से मोटी रकम ठग  ली. विरोध करने पर पीड़ित को जान मारने और घर से उठवा लेने की धमकी दी गई. इस संबंध अशोक कुमार कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की कराई है.

सरकारी ब्रोशर दिखाकर जाल में फंसाया

अशोक नगर निवासी पीड़ित मनोज कुमार साहू के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अलीम शेख ने उन्हें नगर निगम की दुकान दिलाने का झांसा दिया. विश्वास जमाने के लिए झारखंड सरकार का नकली ब्रोशर भी दिखाया, जिससे पीड़ित झांसे में आ गया. आरोप है कि इसके बाद पीड़ित ने कोटक महिंद्रा बैंक (रांची क्लब शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मेन रोड शाखा) के खाते में 1.12 लाख रूपये ट्रांसफर किए, जबकि पीड़ित ने शेष सात लाख रूपये आरोपी को नगद दिए.

नगर निगम पहुंचने पर खुला फर्जीवाड़ा

पैसे देने के बाद जब पीड़ित ने नगर निगम के मार्केट सेक्शन में जाकर प्रक्रिया की जानकारी ली, तो ठगी का खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर एक नगर निगम ठेकेदार के साथ मिलकर काम कर रहा था और इसी नाम पर कई लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूले गए हैं.

पैसे मांगने पर मिली धमकी

पीड़ित का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी. बाद में दबाव बनाने पर घर से उठवा लेने तक की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है.

AlsoRead:चाईबासा: शौच के लिए गए युवक पर जंगली दंतैल हाथी ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *