बोकारो स्टील प्लांट में निकले रसल वायपर और कोबरा, CISF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के हॉट रोलिंग कॉइल फिनिशिंग (HRCF) सेक्शन और BPSCL पावर प्लांट परिसर में दो अलग-अलग स्थानों पर...

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के हॉट रोलिंग कॉइल फिनिशिंग (HRCF) सेक्शन और BPSCL पावर प्लांट परिसर में दो अलग-अलग स्थानों पर जहरीले सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर CISF की टीम ने दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया. जानकारी के अनुसार, BSL के HRCF सेक्शन में रसल वायपर सांप देखा गया. दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले इस सांप को देखकर वहां कार्यरत कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया.

BPSCL परिसर में मिला कोबरा

इसी दौरान BPSCL पावर प्लांट परिसर में भी एक कोबरा सांप दिखाई दिया. प्लांट के दो अलग-अलग स्थानों पर जहरीले सांप मिलने की सूचना के बाद संबंधित क्षेत्रों में काम कर रहे कर्मियों के बीच चिंता बढ़ गई. सूचना मिलते ही CISF की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और रसल वायपर तथा कोबरा दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद दोनों सांपों को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया, जहां से उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया.

बारिश में बढ़ जाती हैं सांप निकलने की घटनाएं

CISF अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में प्लांट क्षेत्रों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे समय में कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

कर्मचारियों से की गई अपील

अधिकारियों ने कर्मियों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें. तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि CISF की टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सके. उन्होंने कहा कि सांप प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका संरक्षण भी जरूरी है. बारिश के मौसम में औद्योगिक क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं. ऐसे में सुरक्षा और सतर्कता दोनों आवश्यक हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

ALSO READ: गिरिडीह: तीनमहुआ बवाल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों पर केस, 7 गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *