Newswave Desk: पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी अजय मुकुंद रानाडे को पदोन्नत कर राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है. राज्य के गृह विभाग (पुलिस सेवा प्रकोष्ठ) द्वारा गुरुवार को इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.

1995 बैच के IPS अधिकारी को मिली कमान
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 1995 बैच के जांबाज और अनुभवी IPS अधिकारी अजय मुकुंद रानाडे को राज्यपाल के आदेशानुसार यह महत्वपूर्ण पदोन्नति प्रदान की गई है. उनकी कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए सरकार ने उन्हें इस शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है. इस पदोन्नति के बाद अजय मुकुंद रानाडे को पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, पश्चिम बंगाल के पद पर तैनात किया गया है.
ALSO READ: EXCLUSIVE: झारखंड सहित पूरे देश में 1200 लोगों पर होगी कारवाई, पुलिस ने शुरू की तलाश, डेटलाइन तय
