बोकारो: सेक्टर-6C में जलसंकट गहराया, जर्जर टंकियां टूटने से 12 क्वार्टरों में पानी सप्लाई बाधित

Bokaro: सेक्टर-6C में जलसंकट गहराया, जर्जर टंकियां टूटने से 12 क्वार्टरों में पानी सप्लाई बाधित सेक्टर-6C के आवास संख्या 2265 से 2276...

Bokaro: सेक्टर-6C में जलसंकट गहराया, जर्जर टंकियां टूटने से 12 क्वार्टरों में पानी सप्लाई बाधित सेक्टर-6C के आवास संख्या 2265 से 2276 तक रहने वाले परिवार इन दिनों गंभीर जलसंकट का सामना कर रहे हैं. आवासों के ऊपर लगी पानी की टंकियां जर्जर होकर टूटने लगी हैं, जिससे नियमित जलापूर्ति प्रभावित हो गई है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई टंकियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. इसके कारण करीब 12 परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है. लोग अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वैकल्पिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं.

हादसे की भी बनी हुई है आशंका

निवासियों का कहना है कि टंकियों की स्थिति लंबे समय से खराब थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई. अब टंकियां टूटकर गिरने लगी हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. समस्या के समाधान को लेकर प्रभावित परिवारों ने बीएसएल नगर सेवा भवन के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को सामूहिक आवेदन सौंपा है. आवेदन में जर्जर टंकियों की तत्काल मरम्मत कराने या नई टंकियां लगाने की मांग की गई है.

आंदोलन की चेतावनी

आवासधारियों ने कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे. उनका कहना है कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से लोगों को वंचित नहीं रखा जा सकता. निवासियों ने बीएसएल प्रबंधन से जल्द हस्तक्षेप कर जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने और संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए जर्जर टंकियों को बदलने की मांग की है.

ALSO READ: अजय मुकुंद रानाडे बने पश्चिम बंगाल के नए DGP राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *