Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार, DC ने जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के दिए निर्देश

सरायकेला: समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस...

सरायकेला: समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के सामने रखीं. उपायुक्त ने सभी मामलों को क्रमवार सुना और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के जल्द और पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए.

कई महत्वपूर्ण मामलों पर हुई सुनवाई

जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए. इनमें ईचागढ़ प्रखंड के बांदु पंचायत के एक लाभुक को अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने तथा झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत शामिल थी. इसके अलावा ईचागढ़ प्रखंड में मोर्चा द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर तत्कालीन ग्राम प्रधान की जगह नए ग्राम प्रधान के चयन से जुड़ा मामला भी सामने आया.

निजी स्कूल पर किताब खरीदने के लिए दबाव का आरोप

बैठक में सरायकेला स्थित निजी विद्यालय सेंट फ्रांसिस के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत में कहा गया कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को निर्धारित मूल्य पर स्कूल परिसर में स्थित स्टोर से ही किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है.

Also Read: रांची के इस्तियाक रहमान ने UPSC में पाई सफलता, 354वीं रैंक से युवाओं के लिए प्रेरणा बने

धान अधिप्राप्ति से जुड़ी लंबित राशि का मामला भी उठा

जनता दरबार में राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर लैम्प्स में धान अधिप्राप्ति से जुड़ी लंबित राशि के भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया. इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य मामलों को भी उपायुक्त के समक्ष रखा गया.

समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित विभागों, अंचल कार्यालयों और नगर निकायों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में आई सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए.

जरूरत पड़ने पर स्थल निरीक्षण करने के निर्देश

उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण आवश्यक है, वहां संबंधित अधिकारी जल्द मौके पर जाकर जांच करें और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय और राहत मिल सके.

जनता दरबार का उद्देश्य

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए. जनता दरबार का उद्देश्य भी यही है कि लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखने और उनका त्वरित समाधान पाने का अवसर मिल सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *