पाकुड़: पारिवारिक रिश्ता हुआ शर्मसार, अपनी बहन के साथ कर रहा था यौन शोषण

Pakur: जिले में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग...

pakur thana

Pakur: जिले में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है आरोपी पिछले दो साल से अपनी बहन का यौन शोषण कर रहा था. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

क्या है मामला 

घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत मिली थी. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपी को जेल भेजा जाएगा. जानकारी के मुताबिक, एक शादीशुदा व्यक्ति पिछले दो साल से अपनी नाबालिग बहन का यौन शोषण कर रहा था. बुधवार को जब पीड़िता ने विरोध किया, तो उसने उसे घर से बाहर निकाल दिया और उसका सामान फेंक दिया. पीड़िता ने आस-पास के ग्रामीणों को इस मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही  पुलिस अधिकारी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे, आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले आए. पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करने और उसका मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है, जबकि आरोपी की भी मेडिकल जांच की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ रहती थी. हालांकि उसने कई बार विरोध किया, लेकिन उसे डरा-धमकाकर रखा जाता था. बुधवार को मारपीट और घर से निकाले जाने के बाद उसने पड़ोसियों को बताया. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी पकड़ लिया.

AlsoRead:निजी भूमि विवादों का फैसला नहीं कर सकता राज्य दिव्यांग आयुक्त, केवल सिविल कोर्ट को है अधिकार : HC

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *