डीएमएफटी और सीएसआर योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Jamtara: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएमएफटी एवं सीएसआर योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई....

Jamtara: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएमएफटी एवं सीएसआर योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में डीएमएफटी और सीएसआर फंड से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों और बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विकास योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा

बैठक में डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने शेड निर्माण, स्मार्ट क्लास, सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की. इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. शंभू कुमार सिंह ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मिनी पुलिस चौकी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर उपायुक्त ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

सीएसआर कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

सीएसआर फंड की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न बैंकों को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में पंखा, लाइट और आरओ युक्त वाटर कूलर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. इसके अलावा टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट, पुलिस विभाग को 08 एमपीआर कैमरा, सोलर लाइट, साइबर थाना के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं तथा विभिन्न बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा.

ALSO READ : फेयरमाईन कार्बंस प्राइवेट लिमिटेड कोल कंपनी ने पंड़वा में लगाया रक्तदान शिविर, 42 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

एसबीआई शाखा से जुड़े दस्तावेजों की भी हुई समीक्षा

बैठक के दौरान समाहरणालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के संचालन एवं भवन हस्तांतरण से संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दो दिनों के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

उपायुक्त आलोक कुमार ने स्पष्ट कहा कि सीएसआर के तहत स्वीकृत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकारी खातों को बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों में स्थानांतरित किया जा सकता है.

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शंभू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ : झालसा की उपलब्धि : राष्ट्रीय युवा रील व शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में झालसा बना विजेता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *