झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग: कोल्हान डायनामोज और छोटानागपुर ब्लास्टर की शानदार जीत, 7 जून को होगा फाइनल

Ranchi: झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे दिन खेले गए दोनों मुकाबले रोमांचक रहे. पहले मैच में कोल्हान डायनामोज ने पलामू वॉरियर्स...

Ranchi: झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे दिन खेले गए दोनों मुकाबले रोमांचक रहे. पहले मैच में कोल्हान डायनामोज ने पलामू वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में छोटानागपुर ब्लास्टर ने संताल चैलेंजर्स को 9 रन से शिकस्त दी. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 7 जून को कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: BIT मेसरा में झारखंडी छात्रों का कोटा खत्म होने पर बवाल, भाजयुमो ने सरकार से मांगा जवाब

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आनंदित किशोर की तूफानी पारी से कोल्हान डायनामोज की जीत

दिन के पहले मुकाबले में कोल्हान डायनामोज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए. 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्हान डायनामोज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. आनंदित किशोर की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मैच के बाद दिए गए पुरस्कारों में मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर, मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के और मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच, तीनों सम्मान कोल्हान डायनामोज की आनंदित किशोर को मिले. यह पुरस्कार क्रमशः उमा जायसवाल, संतोष जायसवाल और संजय सेनापति ने प्रदान किए.

छोटानागपुर ब्लास्टर ने संताल चैलेंजर्स को 9 रन से हराया

दिन के दूसरे मुकाबले में छोटानागपुर ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए. 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संताल चैलेंजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी और मुकाबला 9 रन से हार गई. छोटानागपुर ब्लास्टर की ओर से देवयानी प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर और मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया. वहीं मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब रश्मि गुड़िया को मिला. पुरस्कार अमिताभ कुमार, राजेश कुमार शर्मा और राजीव बधान ने प्रदान किए.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक दल की बैठक: बोले प्रदीप, मकसद सिर्फ सीट नहीं, भाजपा को रोकना है

7 जून को होगा खिताबी मुकाबला

झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 7 जून को कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा. खिताब के लिए दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *