Click Here
Click Here

ढाई लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Chatra: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है....

Chatra: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर की 32 पुड़िया और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में देवरिया निवासी अजित पाण्डेय, लोकेश कुमार, बिंड मोहल्ला निवासी मो. इरफान और चुड़िहार मोहल्ला निवासी मो. एजाज शामिल हैं.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

SDPO सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के बाबा घाट मैदान के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं. सूचना के आधार पर SDPO के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुलिस टीम ने बाबा घाट मैदान के समीप स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान अजित पाण्डेय के पास से 10 पुड़िया में 7.90 ग्राम, लोकेश कुमार के पास से 09 पुड़िया में 1.64 ग्राम, मो. इरफान के पास से 07 पुड़िया में 1.44 ग्राम और मो. एजाज के पास से 06 पुड़िया में 1.14 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.

कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 12.12 ग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अजित पाण्डेय, लोकेश कुमार और मो. इरफान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. अजित पाण्डेय के खिलाफ सदर थाना में सात मामले दर्ज हैं, जबकि लोकेश कुमार और मो. इरफान के खिलाफ एक-एक मामला पहले से दर्ज है.

नशा कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है. युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले मादक पदार्थों और तस्करों के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि जिले में ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा. इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस ने इस मामले में सदर थाना में कांड दर्ज कर NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. छापेमारी दल में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, एसआई शम्मी अंसारी, एसआई सफीक अंसारी, एएसआई जयप्रकाश कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ALSO READ: झारखंड IAS कैडर की इनसाइड स्टोरी : तजुर्बे की ढाल बने 42 सुपर सीनियर, भविष्य संवारने को तैयार 23 नए चेहरे 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *