Click Here
Click Here
Click Here

क्रिकेट फैंस के लिए रेलवे ने रखा बड़ा सरप्राइज, फाइनल में जाने का मौका नहीं चूकें!

NEWS DESK: भारत में क्रिकेट का क्रेज हर किसी के दिल में है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत ने सेमीफाइनल में...

NEWS DESK: भारत में क्रिकेट का क्रेज हर किसी के दिल में है. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इतने बड़े मैच को देखते हुए भारतीय रेलवे ने फैंस के लिए खास तैयारियां की हैं और फाइनल के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है.

चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मुंबई और अहमदाबाद के बीच कुल चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. पहली ट्रेन नंबर 09027/09028 टेजस सुपरफास्ट ट्रेन होगी, जो 7 मार्च रात मुंबई से रवाना होकर अगले दिन अहमदाबाद पहुंचेगी और वापसी 9 मार्च को होगी. दूसरी ट्रेन नंबर 09021/09022 8 मार्च को सुबह मुंबई से अहमदाबाद जाएगी और उसी दिन लौट आएगी. इन ट्रेनों में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, विस्टाडोम और एग्जीक्यूटिव कोच जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी.

बुकिंग शुरु

स्पेशल ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गई है। ट्रेन नंबर 09027/09028 के लिए बुकिंग 6 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि ट्रेन नंबर 09021/09022 के लिए बुकिंग 7 मार्च 2026 से होगी. यात्री अपने टिकट IRCTC वेबसाइट या पीआरएस काउंटर से बुक कर सकते हैं. ट्रेन की पूरी जानकारी और समय सारणी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *