Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: चांडिल के शमसान काली मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

Saraikela : जिला के NH-32 न्यू बाईपास के सामने बामनी नदी तट पर स्थित प्राचीन शमसान काली मंदिर में बीती रात अज्ञात...

Saraikela : जिला के NH-32 न्यू बाईपास के सामने बामनी नदी तट पर स्थित प्राचीन शमसान काली मंदिर में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना चांडिल थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात करीब 2 बजे मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी तोड़कर उसमें जमा नकदी निकाल ली. इसके अलावा मंदिर में लगी पीतल की घंटी और फूल पौधों में पानी देने के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी का मोटर भी साथ ले गये.

पुजारी ने ग्रामीणों को दी सूचना

सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो ताला टूटा देखा. उन्होंने तुरंत गांववालों को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लेंगडीह, शासनटाड़ और चांडिल पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए.

10 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

ग्रामीणों के अनुसार चोरी किये गये सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है. हालांकि दान पेटी में कितनी राशि थी, इसका सटीक आंकलन नहीं हो सका है. मंदिर समिति के सदस्य संजय महतो ने बताया कि दान पेटी को एक महीने से नहीं खोला गया था. श्रद्धालु रोजाना चढ़ावा चढ़ाते हैं. मोटर और घंटी मिलाकर नुकसान 10 हजार के करीब है.

ग्रामीणों में आक्रोश

धार्मिक स्थल में चोरी की इस घटना को लेकर पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने कहा कि बाईपास बनने के बाद से यहां रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया है. ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में स्थायी पुलिस गश्ती और सीसीटीवी लगाने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द चोर नहीं पकड़े गए तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे.

 

ALSO READ : हाईकोर्ट कैंपस में लगेगा मोबाइल पासपोर्ट वैन, कर्मचारी और वकील बनवा सकते हैं पासपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *