रांची, खूंटी और गुमला में 12 जून को होगी बालू की नीलामीः हजारों सीएफटी स्टॉक बाजार में आएगा, आम लोगों को मिलेगी राहत

Ranchi : झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ( JSMDCL ) द्वारा राज्य में बालू की नीलामी 12 जून को की जायेगी....

Ranchi : झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ( JSMDCL ) द्वारा राज्य में बालू की नीलामी 12 जून को की जायेगी. नीलामी कार्यक्रम 11ः30 बजे रांची स्थित निगम मुख्यालय में संपन्न होगी. जिसमें रांची, खूंटी और गुमला जिलों के स्टॉकयार्ड में जमा बालू को बाजार में उतारा जाएगा. निगम के अनुसार, इन जिलों में पहले से भंडारित बड़े पैमाने पर बालू की नीलामी की जाएगी. इससे बाजार में आपूर्ति बढ़ेगी और लंबे समय से चल रही कमी दूर होने की उम्मीद है.

बालू की उपलब्धता बढ़ेगी

आम लोगों के लिए यह खबर राहत भरी मानी जा रही है. बीते समय में बालू की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे थे. अब नीलामी के बाद अधिकृत एजेंसियों के जरिए बालू की उपलब्धता बढ़ेगी. जिससे दाम नियंत्रित होने और निर्माण कार्यों में तेजी आने की संभावना है.

बालू की सप्लाई सुनिश्चित होगी

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रक्रिया से बाजार में बालू की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित होगी. कीमतों में स्थिरता आएगी. अवैध खनन और कालाबाजारी पर लगाम लगेगी, आम उपभोक्ताओं और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. निगम ने इच्छुक प्रतिभागियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. साथ ही, पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की गई है.

 

ALSO READ : शिक्षक से किंगमेकर तक: राज्यसभा चुनाव में JMM का बैद्यनाथ कार्ड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *