होटल में हुए विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत जामू रोड के प्रेम नगर में बीती रात एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से...

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत जामू रोड के प्रेम नगर में बीती रात एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान 26 वर्षीय अनीश सिंह, पिता स्वर्गीय सुरेश के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अनीश मरकच्चो के जामू रोड स्थित एक होटल में खाना खा रहा था. इसी दौरान होटल में मौजूद कुछ युवक, जो वहां पहले से खाना खा रहे थे, के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया. जिसके बाद अनीश अपने घर चला गया. इसके पश्चात उक्त सभी युवक अनीश को सबक सिखाने के उद्देश्य से उसके घर पहुंच गए.

घर पहुंचकर की बेरहमी से मारपीट

घर पहुंचते ही उक्त सभी लोग अनीश के साथ मारपीट करने लगे. हमलावरों ने अनीश को उसके भाई की आंखों के सामने ही घर के फर्श पर कई बार पटक दिया. इधर भाई के साथ इस कदर बेरहमी से हो रही मारपीट से डरकर अनीश का भाई दौड़कर छत पर भाग गया और शोर मचाने लगा. शोर सुनते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए. इतने में सभी हमलावर वहां से फरार हो गए. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अनीश को मरकच्चो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया.

ALSO READ: हजारीबाग: बरकट्ठा स्थित सोढाखाप में नदी में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत

इलाज के दौरान हुई मौत, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए शनिवार की सुबह उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना के पश्चात मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही मरकच्चो पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाने में जुटी हुई है. वहीं हमलावरों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *