Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: बरकट्ठा स्थित सोढाखाप में नदी में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत

Hazaribagh : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र की चेचकपी पंचायत अंतर्गत सोढाखाप गांव में शनिवार सुबह नदी में डूबने से एक चार वर्षीय बालक...

Hazaribagh : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र की चेचकपी पंचायत अंतर्गत सोढाखाप गांव में शनिवार सुबह नदी में डूबने से एक चार वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान आयुष कुमार, पिता अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार आयुष अपनी मां के साथ घर के समीप स्थित नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी हालत गंभीर हो गई.

बरसाती पानी बना काल, बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत

घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव एवं परिजन बच्चे को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में शोक का माहौल है. मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए पंचायतवासियों से बारिश के मौसम में बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने के साथ ही नदी-नालों में पानी बढ़ जाता है, ऐसे में अभिभावक बच्चों को अकेले पानी के पास न जाने दें और उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें.

Also Read : पलामू संसदीय क्षेत्र के 106 गांवों में पहुंची 4G सेवा, मार्च 2027 तक लगेंगे 14 नए मोबाइल टावर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *