Bokaro: स्थानीय युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वेदांता समूह की कंपनी ESL स्टील लिमिटेड (ESL Steel Limited) द्वारा संचालित ‘ESL स्किल स्कूल’ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. संस्थान परिसर में बीते 4 जून को एक भव्य प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में SPVI एवं FTOHA बैच के उन तमाम छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपना तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.

इस दीक्षांत सह सम्मान समारोह की सबसे बड़ी खास बात यह रही कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले इन युवाओं को देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों में रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके पेशेवर करियर की एक शानदार शुरुआत हो चुकी है.
मुख्य अतिथि ने बढ़ाया हौसला, सौंपे सर्टिफिकेट
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ESLस्टील लिमिटेड के निदेशक-इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सुनील कुमार एन उपस्थित रहे. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी सफल प्रशिक्षुओं के बीच आधिकारिक प्रमाणपत्रों का वितरण किया.
युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील कुमार एन ने कहा-यह केवल एक कोर्स पूरा होने का प्रमाण पत्र नहीं है, बल्कि आपके सुनहरे भविष्य की चाबी है. आप सभी ने अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है. कॉर्पोरेट जगत में कदम रखते समय हमेशा यह याद रखें कि सीखना कभी बंद नहीं होना चाहिए.
ALSO READ: पलामू में OBC महासंघ की बड़ी मांग, आगामी जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम जोड़ने की उठाई आवाज
