पलामू : विवाद के बाद 20 वर्षीय विवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के जसपुर गांव में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान जसपुर गांव...

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के जसपुर गांव में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान जसपुर गांव निवासी भोला परहिया की 20 वर्षीय पुत्री मंजू देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते शनिवार की रात मंजू देवी का किसी बात को लेकर अपने ससुराल वालों से तीखा झगड़ा हो गया था. इस विवाद के बाद गुस्से और आवेश में आकर मंजू देवी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. जिससे उसकी तबीयत अचानक बेहद बिगड़ गई.

जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित किया

​मंजू देवी की हालत गंभीर होते देख परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लेकर पहुंचे. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना की पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल मृतका के गांव पहुंचकर परिजनों से मामले की विस्तृत जानकारी ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. पुलिस इस आत्मघाती कदम के पीछे के असली कारणों और घटना से जुड़े हर पहलू की गहन छानबीन में जुट गई है.

 

ALSO READ : झारखंड राज्यसभा का महादंगल, प्रस्तावक गुमनाम, समर्थक बेनाम, क्या बिकने को तैयार है ईमान..

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *