Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

अवैध रूप से पर्यावरण मंजूरी लेने का आरोप, चार साल बाद नौ स्टोन क्रशर्स के संचालक समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: अवैध रूप से पर्यावरण मंजूरी लेने के आरोप में नौ स्टोन क्रशर्स समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. यह मामला...

Ranchi: अवैध रूप से पर्यावरण मंजूरी लेने के आरोप में नौ स्टोन क्रशर्स समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. यह मामला पाकुड़ जिले में अवैध खनन और फर्जी दस्तावेजों के सहारे पर्यावरण मंजूरी हासिल करने से जुड़ा हुआ है.

इस मामले को जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार की शिकायत पर पाकुड़ जिले के नगर थाना में कांड संख्या 123/26 दर्ज किया गया है. इसमें स्टोन क्रशर्स और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को सौंपी गई है.

क्या है पूरा मामला?

दर्ज किए गए प्राथमिकी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में पाकुड़ के कुछ खनन पट्टाधारियों द्वारा राज्य स्तरीय पर्यावरणीय समाघात निर्धारण प्राधिकरण (SEIAA), रांची से पर्यावरण मंजूरी प्राप्त करने के लिए कथित तौर पर हेरफेर की गई. खान निदेशालय, झारखंड द्वारा की गई ऑडिट और जांच रिपोर्ट (पत्रांक-1025/एम, दिनांक 24 अप्रैल 2026) में यह बात सामने आई कि इन कारोबारियों ने पर्यावरण मंजूरी पाने के लिए कंटिग्युअस रिपोर्ट में छेड़छाड़ की और गलत तथा भ्रामक जानकारियां पेश की.

नियम क्या कहते हैं?

नियमों के मुताबिक, 5 हेक्टेयर से अधिक के क्लस्टर क्षेत्र के लिए ‘B-1’ श्रेणी के तहत कड़े पर्यावरणीय मूल्यांकन की आवश्यकता होती है, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने नियमों से बचने के लिए तथ्यों को छुपाया.

Also Read: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अभूतपूर्व स्वागत, रामगढ़ से बोकारो तक उमड़ा जनसैलाब

SEIAA ने रद्द कीं मंजूरियां

मामला उजागर होने के बाद SEIAA कार्यालय, रांची ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकुड़ के संबंधित खनन पट्टों को दी गई पर्यावरण मंजूरियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. इसके साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि इन अवैध रूप से ली गई मंजूरियों के आधार पर चल रहे खदानों के संचालन को तुरंत रोका जाए.

इन 9 स्टोन वर्क्स और संचालकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

  • मेसर्स सीबी स्टोन वर्क्स – संचालक: जितेंद्र कुमार बेलानी, पिता: स्व. परशुराम बेलानी (सिंधीपाड़ा, पाकुड़)
  • मेसर्स स्टार स्टोन वर्क्स – संचालक: अहीदुर रहमान, पिता: अबू बकर (नया अंजाना, मुरारोई, पश्चिम बंगाल)
  • मेसर्स जीशान स्टोन वर्क्स – संचालक: जियाउल रहमान, पिता: जाकिम शेख (जायकिष्टोपुर, मुरारोई, पश्चिम बंगाल)
  • मेसर्स मनोज स्टोन वर्क्स – संचालक: मनोज कुमार गौंड, पिता: श्री श्यामलाल गौंड (शारकोल, टाउन पाकुड़)
  • अबिनाश कुमार भगत – पिता: प्रदीप प्रसाद भगत (हैंदानचा बाजार, पाकुड़)
  • मेसर्स श्री गुरु स्टोन वर्क्स – संचालक: अमरजीत सिंह, पिता: कुलदीप सिंह (मालगोदाम रोड, पाकुड़)
  • मेसर्स नभाया स्टोन वर्क्स – संचालक: आशीष कुमार दत्ता, पिता: बंकिम चंद्र दत्ता (नलहाटी, पश्चिम बंगाल)
  • मोहम्मद नजीमुद्दीन – पिता: स्व. मो. ताहिरुद्दीन (कासिमनगर, पश्चिम बंगाल)
  • मेसर्स राजीव रंजन पांडेय – पिता: अवधेश कुमार पांडेय (सिंधीपाड़ा, पाकुड़)

इसके अलावा कुछ अन्य स्टोन क्रशर जैसे उत्तम एयरटेल, राज स्टोन वर्क्स आदि और अज्ञात व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर इन फर्जी दस्तावेजों को तैयार करने में मदद की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *