Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

अस्पताल में इरफान से मिलें खड़गे, अंसारी ने कहा – भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव

Ranchi : झारखंड के स्वास्थय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस...

Ranchi : झारखंड के स्वास्थय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस मुलाकात को डॉ इरफान अंसारी ने भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव बताया है. उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय नेता का इस तरह व्यक्तिगत रूप से परिवार की चिंता करना उनके लिए बड़ी बात है.
डॉ. अंसारी के अनुसार, बेंगलुरु के अस्पताल में उनके परिवार के एक सदस्य का इलाज चल रहा था. इसी दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे अपने पुत्र का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. व्यस्तता के बावजूद उन्होंने इरफान अंसारी और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थय की जानकारी ली.

अस्पताल प्रबंधन से की बात

स्वास्थय मंत्री ने बताया कि खड़गे ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन से भी बातचीत की और इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने की बात कही.
इरफान अंसारी ने कहा कि राजनीति में ऐसे क्षण कम ही देखने को मिलते हैं, जब कोई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के प्रति इतनी संवेदनशीलता दिखाएं. उन्होंने इसे कांग्रेस की कार्यशैली और पारिवारिक संस्कृति का प्रतीक बताया.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस : अगले दो साल में रिटायर हो जाएंगे डीजी से लेकर एसपी रैंक के 8 IPS अधिकारी, कमान संभालने आ रहे 6 नए चेहरे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *