Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मांडर सामूहिक दुष्कर्म मामला : रात भर चली छापेमारी में नाबालिग सहित नौ गिरफ्तार

Ranchi : मांडर में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को...

Ranchi : मांडर में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में कुछ अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है. आरोपियों में आयुष उरांव 22 वर्ष, पापड़ मुंडा उर्फ प्रकाश मुंडा 19 वर्ष, रामलुस कुजूर 23 वर्ष, रंजित उरांव 24 वर्ष, उमेश भगत 23 वर्ष, दीपक उरांव 19 वर्ष, राम उरांव 19 वर्ष, विकास उरांव 23 वर्ष और एक नाबालिग 15 वर्षीय किशोर की गिरफ्तार हुई. जांच में पता चला कि केरल में रहने वाले युवती के तथाकथित पति ने ही मांडर के कुछ युवकों को सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए उकसाया गया था.
डीएसपी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की टीम ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार की सुबह 5 बजे तक छापेमारी जारी थी.

पीड़िता ने की थाना में शिकायत

बता दें कि पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि वह पिछले दो साल से एक युवक के साथ लिव इन में रह रही थी. डेढ़ माह पहले उक्त युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया. उसके बाद से वह उसी युवक के घर में रह रही थी.बीते शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कुछ युवक पहुंचे और उसे जबरन उठाकर ले गए. इसके बाद नदी किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे शनिवार सुबह छोड़ा. जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता के पिता उसे लेकर थाना पहुंचे.

 

ALSO READ : वाहन तेज रफ्तार से चलाने का शौक है तो पॉकेट ढीली करने के लिए रहें तैयार, स्पीड लेजर गन, इंटरसेप्टर और कैमरे रख रहे नजर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *