गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्ष ने घेरा तो केंद्र ने दिया अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला

News Wave Desk : केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है....

News Wave Desk : केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलिंडर 942 रुपये का हो गया है. कीमत बढ़ने के साथ ही महंगाई को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया है. विपक्ष का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ाना आम परिवारों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम है.

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बढ़े दाम

वहीं केंद्र सरकार ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण एलपीजी की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े संकट की वजह से वैश्विक बाजार में एलपीजी महंगी हुई है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है.

सरकार का दावा है कि सब्सिडी और अन्य राहत उपायों के कारण भारत में आज भी घरेलू गैस सिलिंडर कई देशों की तुलना में अपेक्षाकृत सस्ता उपलब्ध कराया जा रहा है. सरकार ने कहा कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार सहायता दी जा रही है.

 

ALSO READ : बोकारो पुलिस की कामयाबी : CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 46 चोरी व गुम हुए मोबाइल, असली मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *