झारखंड की जेल में बंद सुनील मीणा गिरोह का अंतरराष्ट्रीय वारदात, पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

Ranchi : झारखंड की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह के गिरोह ने देश की सीमाओं को लांघकर...

Ranchi : झारखंड की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह के गिरोह ने देश की सीमाओं को लांघकर सात समंदर पार पुर्तगाल में गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया है. इस अंतरराष्ट्रीय वारदात की जिम्मेदारी खुद सुनील मीणा गिरोह के गुर्गे राहुल मीणा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर ली है. जेल में बंद होने के बावजूद इस गिरोह का नेटवर्क वैश्विक स्तर पर सक्रिय नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: नेपाल के बदले सुर: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा- ‘भारत-नेपाल के बीच कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं जिसे बातचीत से हल न किया जा सके’

सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप: मुलाकात भयानक होगी

सुनील मीणा गैंग के गुर्गे राहुल मीणा ने सोशल मीडिया पर खुलेआम पोस्ट लिखकर पुर्तगाल में हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं की जिम्मेदारी ली. राहुल मीणा ने अपनी पोस्ट में लिखा. राम राम सभी भाईयों को. यह जो Portugal, Vila Nova de Milfontes में Gurpreet Singh Gill के घर पे गोलियां चलाई उसकी और पिछले महीने 6 मई को Sintra, Portugal में Gurdeep Singh के ऊपर जो गोलियां चली थी उसकी, दोनों घटनाओं की जिम्मेदारी मैं (Rahul RK MEENA) लेता हूं Sunil Meena Gang से. आगे सरेआम धमकी देते हुए पोस्ट में लिखा गया है, यह गोलियां तो इसके कान का पर्दा खोलने के लिए चलाई हैं, अगली बार खोपड़ी में मारेंगे. और यह जो पुर्तगाल छोड़कर भागे हुए हैं, अपनी अर्थी चौखट पे तैयार रख लो. तुमको यह धरती छोटी पड़ जाएगी भागते-भागते. हम पूरी दुनिया में फैले हुए हैं, इंतजार करो मुलाकात भयानक होगी. हम परछाई हैं, पीछा नहीं छोड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्ष ने घेरा तो केंद्र ने दिया अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला

कौन है सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह?

मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह अपराध की दुनिया का एक बड़ा और खूंखार नाम बन चुका है. वह झारखंड का ऐसा पहला अपराधी है जिसे विदेश से गिरफ्तार कर, प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया था. सुनील मीणा और देश के सबसे कुख्यात गैंगस्टर्स में से एक, लॉरेंस बिश्नोई ने अपराध की दुनिया में एक साथ कदम रखा था. दोनों के बीच बेहद करीबी संबंध हैं. सुनील मीणा झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर रहे अमन साव (अब मृत) और लॉरेंस बिश्नोई के बीच की सबसे अहम कड़ी था. वह पिछले दो साल से मलेशिया में बैठकर लॉरेंस के इशारे पर अमन साव के गैंग को ऑपरेट कर रहा था और इंटरनेट कॉल्स के जरिए भारत के बड़े कारोबारियों से रंगदारी वसूलता था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *