Palamu: उंटारी रोड थाने की पुलिस ने रविवार को मारपीट के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाप्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के भदुमा गांव में आपसी विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट हुई थी, जिसमें गोलू तिवारी नामक युवक को सिर में गंभीर चोट आई थी.

लोहे की रॉड से हमले का आरोप
आरोप है कि राधेश्याम दीक्षित ने लोहे की रॉड से गोलू तिवारी के सिर पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल अवस्था में उसे रेफरल अस्पताल मंझिआंव में भर्ती कराया गया था, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
घायल युवक ने राधेश्याम दीक्षित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राधेश्याम दीक्षित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
