Bermo: बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने रविवार शाम बोकारो थर्मल थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने उत्तरी छोटानागपुर के आईजी और बोकारो एसपी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों को मामलों के अनुसंधान में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा पुलिस-पब्लिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया.

अपराध नियंत्रण और वारंटियों की गिरफ्तारी पर जोर
एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित एवं प्रभावी गश्ती करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं. साथ ही थाना प्रभारी और अनुसंधानकर्ताओं को मामलों में तेजी लाते हुए समय पर बयान दर्ज करने और अनुसंधान प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.
ALSO READ: मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बैठक में कई पुलिस पदाधिकारी रहे उपस्थित
निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, भागीरथ महतो, दीपक कुमार पासवान, गार्दी बानरा, कृष्णा उरांव, एमएम मुंडू, सहायक उपनिरीक्षक भगवान कामथ, संजय कच्छप, राजेंद्र प्रमाणिक और सुनील रवानी सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
