झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग: पलामू वॉरियर्स बनी चैंपियन, कोल्हान डायनामोज को 43 रन से हराया

Ranchi: झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोल्हान डायनामोज को 43 रन से...

Ranchi: झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोल्हान डायनामोज को 43 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. रोमांचक मुकाबले में पलामू की खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स की टीम 19.4 ओवर में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्हान डायनामोज की टीम पलामू की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 16.4 ओवर में 100 रन पर सिमट गई. इस तरह पलामू वॉरियर्स ने 43 रन की बड़ी जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. फाइनल मुकाबले में आकांक्षा टोप्पो को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं आरती कुमारी को बेस्ट इकॉनमी बॉलर का पुरस्कार मिला, जबकि चांदमुनी पूर्ति को सर्वाधिक छक्के लगाने का सम्मान दिया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नथवानी का दिल्ली रिटर्न गेम और कांग्रेस की हार्टबीट, अब टी-20 मैच मोड में चुनाव

दुर्गा मुर्मू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

टूर्नामेंट के व्यक्तिगत पुरस्कारों में ममता पासवान को बेस्ट बॉलर, चांदमुनी पूर्ति को बेस्ट बैटर, प्राची प्रधान को बेस्ट फील्डर तथा दुर्गा मुर्मू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब प्रदान किया गया. जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और सचिव सौरभ तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी दिए.

यह भी पढ़ें: गुमला: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर NCC शिविर में जागरूकता अभियान, 500 से अधिक कैडेट्स को किया गया जागरूक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *