Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, कई लोगों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

Chaibasa: जिला प्रशासन के निर्देश पर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों...

Chaibasa: जिला प्रशासन के निर्देश पर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संदेश दिया.

शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा की देखरेख में किया गया. इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चित्रा शर्मा ने भी रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायक संदेश दिया. रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. रक्तदान शिविर में मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के पंकज प्रधान, सुचित्रा कपूर, अमित कुमार सहित कई लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. वहीं खूंटपानी प्रखंड के यूथ एसोसिएशन से जुड़े बाजू मंडल ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

रक्तदान महादान 

इस अवसर पर डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक साबित हो सकता है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया. रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यक्रम के सफल आयोजन में अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. रक्तदाताओं के उत्साह और सहभागिता ने शिविर को सफल बनाया.

AlsoRead:हजारीबाग: छात्र नेताओं ने उठाए पिछड़ा वर्ग के छात्रों से जुड़े अहम मुद्दे, छात्रवृत्ति भुगतान से लेकर छात्रावास निर्माण तक की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *