Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़: चूटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, लंबे जाम से घंटों थमी रही रफ्तार

रामगढ़: झारखंड की लाइफलाइन कही जाने वाली रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चूटूपालू घाटी एक बार फिर भीषण हादसा हुआ. शनिवार को...

रामगढ़: झारखंड की लाइफलाइन कही जाने वाली रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चूटूपालू घाटी एक बार फिर भीषण हादसा हुआ. शनिवार को रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा एक विशालकाय ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. इस दुर्घटना के बाद घाटी में वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए और सड़क के दोनों ओर लगभग चार किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया.

Also Read: NewsWave खास: झारखंड कैडर में 8 IAS डॉक्टर, 10 के पास MBA डिग्री, 36 आर्ट्स और 89 साइंस बैकग्राउंड के

दुर्घटना के बाद दो हिस्सों में बंटा ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार तेज थी और घुमावदार मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा अपने पिछले हिस्से से अलग हो गया. दुर्घटना में ट्रेलर का पिछला हिस्सा चालक के कैबिन के पास ही फंस गया, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा पूरी तरह ब्लॉक हो गया. गनीमत यह रही कि इस हादसे में जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

Also Read: NewsWave Exclusive: झारखंड में 35 हजार जल योजनाएं लंबित, 83 हजार में सिर्फ 48 हजार का सर्वे

प्रशासन की कोशिशें नाकाम, फंसे रहे हजारों यात्री

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. जाम को देखते हुए प्रशासन ने एक लेन को बंद कर दूसरे लेन से ट्रैफिक निकालने की कोशिश की, लेकिन वाहनों के भारी दबाव के कारण वह योजना भी विफल रही. छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन, एंबुलेंस और यात्री बसें घंटों तक जाम में फंसी रहीं. पुलिस क्रेन और हाइड्रा की मदद से भारी-भरकम ट्रेलर को सड़क से हटाने का प्रयास कर रही है. समाचार लिखे जाने तक ट्रेलर को पूरी तरह हटाया नहीं जा सका था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *