Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: साकची में कचरे के ढेर की आग से भारी नुकसान,6 दोपहिया वाहन जलकर राख

जमशेदपुर: शहर के व्यस्ततम इलाके साकची में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय के पास...

जमशेदपुर: शहर के व्यस्ततम इलाके साकची में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय के पास भीषण आग लग गई. इस घटना में वहां पार्क किए गए लगभग 5 से 6 दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा.

लापरवाही से लगी आग, चपेट में आए वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, साकची थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय के समीप जिस खाली जगह पर गाड़ियां पार्क की जाती हैं, वहीं पास में स्थानीय लोगों द्वारा कचरा फेंका जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने संभवतः कचरे के ढेर में आग लगा दी थी. शनिवार की दोपहर हवा के झोंकों के साथ कचरे की यह आग देखते ही देखते विकराल हो गई और पास में खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया.

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं. लपटों को बढ़ता देख स्थानीय निवासी और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए. लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए वहां पार्क की गई अन्य दर्जनों गाड़ियों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *