रांची: झारखंड में कोयला घोटाले और अवैध खनन की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. ईडी ने एलबी सिंह को नया समन जारी कर नौ मार्च (सोमवार) को सुबह 11 बजे रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है.यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने एलबी सिंह को तलब किया है. इससे पहले भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन समन मिलते ही उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने की सूचना दी थी.एलबी सिंह ने बीमारी का हवाला देते हुए ईडी से समय की मांग की थी, जिसे स्वीकार करते हुए जांच एजेंसी ने अब उन्हें सोमवार को हाजिर होने का अंतिम मौका दिया है. उल्लेखनीय है कि ईडी की यह जांच झारखंड और बंगाल के बीच फैले एक बड़े कोयला नेटवर्क से जुड़ी है. कुछ समय पहले ईडी ने एक ही दिन में झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई शहरों में कोयला व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.
Home » झारखण्ड » रांची » कोयला घोटाला: ED ने एलबी सिंह को भेजा समन, नौ मार्च को बुलाया, पहले बिगड़ी थी तबीयत
कोयला घोटाला: ED ने एलबी सिंह को भेजा समन, नौ मार्च को बुलाया, पहले बिगड़ी थी तबीयत
रांची: झारखंड में कोयला घोटाले और अवैध खनन की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने धनबाद के चर्चित कोयला...
सम्बंधित ख़बरें
