पलामू: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत झरिवा पंचायत एवं नगर निगम से सटे विवेकानंद नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर दूसरी बार नव-नियुक्त सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय का अंगवस्त्र, माला पहनाकर तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. साथ ही पलामू संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद वीडी राम का आभार भी व्यक्त किया गया, जो अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता के दुख-सुख में साथ रहकर कार्य कर रहे हैं.

कार्यक्रम का आयोजन चैनपुर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किया गया. इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष वर्षा चंद्रवंशी ने कहा कि पलामू सांसद वीडी राम ने क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं. उन्होंने एक कर्मठ, योग्य और निष्ठावान कार्यकर्ता भोला पांडेय को दूसरी बार सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है, जो हमेशा क्षेत्र की समस्याओं और जनता के हित के लिए सक्रिय रहते हैं. वहीं लोजपा नेता शशांक सुमन ने कहा कि सांसद वीडी राम एक सुलझे हुए नेता हैं और उनके नेतृत्व में पलामू लोकसभा क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींची जा रही है.
कार्यकर्ताओं ने सांसद के कार्यों की सराहना की
भाजपा महामंत्री रूपेश गुप्ता ने कहा कि भोला पांडेय के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर निगम और चैनपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं को और मजबूती मिलेगी. इस दौरान नव-नियुक्त सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने कहा कि पलामू सांसद अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के दुख-सुख में साथ रहते हुए विभिन्न समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ लोकसभा में उठाते हैं और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं. उन्होंने कहा कि पलामू का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोशन हो रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है.
कई लोग रहे मौजूद
मौके पर वार्ड नंबर 33 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सोनी कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद प्रमिला देवी, भाजपा महामंत्री रूपेश कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज दास, पंकज जायसवाल, कौशल्या देवी, धीरज जायसवाल, आकाश कुमार चंद्रवंशी, राजन चंद्रवंशी, रामबाबू, लाला पासवान, धर्मेंद्र सिंह, भोला चंद्रवंशी, अभय पासवान, अरुणेश कुमार वर्मा, संजय शरण, स्मिता शरण, वर्षा चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रहे.

