Ranchi: राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर कहा है कि राज्य में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (एआई) इनोवेशन और उसके उपयोग को गति देने के लिए दिग्गज तकनीकी कंपनी ‘गूगल एलएलसी’ के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर करने की स्वीकृति दे दी गई है. विभाग के अनुसार, वर्तमान में स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से तकनीकी बदलाव हो रहे हैं. आम जनता तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए इन तकनीकों का उपयोग करना बेहद जरूरी हो गया है. बता दें कि गूगल के साथ एमओयू करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद की पूर्व में ही स्वीकृत मिल चुकी है. यह निर्णय राज्य के दूर-दराज के इलाकों में चल रहे अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक बनाने में मील का पत्थर साबित होगा.
शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिलेंगे:
- चिकित्सा के क्षेत्र में नए एआई उपकरणों का विकास किया जाएगा.
- स्वास्थ्य से जुड़े डेटा और सेवाओं को सुरक्षित क्लाउड तकनीक पर लाया जाएगा.
- राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को वैश्विक कौशल और तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा.
- स्थानीय शोधकर्ताओं को मजबूत एआई अनुसंधान क्षमताएं दी जाएगी.
- स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और पारंपरिक उद्योगों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे.
Read Also: गिरिडीह: बाइक-पिकअप की टक्कर में एक की मौत
