गिरिडीह: बाइक-पिकअप की टक्कर में एक की मौत

Giridih: पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी पेट्रोल पंप के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई....

Giridih: पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी पेट्रोल पंप के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान जमुआटांड़ निवासी 50 वर्षीय चेतलाल साव के रूप में हुई है.

मधुबन जाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेतलाल साव अपनी बाइक से चिरकी की ओर से मधुबन जा रहे थे. इसी दौरान डुमरी की ओर से आ रही एक पिकअप वैन और उनकी बाइक के बीच चिरकी पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

Also Read: हजारीबाग: आईसेक्ट विश्वविद्यालय और भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के बीच हुआ एमओयू

गंभीर हालत में अस्पताल किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना के अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को तत्काल पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

बताया जाता है कि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चेतलाल साव ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

पुलिस ने शुरू की जांच

इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *