कोडरमा: DC के जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं

Koderma: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले...

Koderma: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा. जनता दरबार के दौरान रोजगार उपलब्ध कराने व सहायता प्रदान करने, दाखिल खारिज रोकने, दाखिल खारिज स्वीकृत करने, पेयजल की समस्या का समाधान करने, रास्ता एवं नाली को अतिक्रमण मुक्त करने, जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश 

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समाधान प्रशासनिक स्तर पर त्वरित रूप से करना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें.

AlsoRead:तेज रफ्तार और अंधे मोड़ बने हादसों की वजह, प्रशासन सख्त,डीसी के निर्देश पर हजारीबाग में ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *