छत्तरपुर के युवाओं की नई पहल, 7 जुलाई को रिलीज होगी शॉर्ट वेब सीरीज ‘झांसा’

Palamu: स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और कला के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तरपुर नगर पंचायत के...

Palamu: स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और कला के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित सड़मा के युवाओं ने शॉर्ट वेब सीरीज ‘झांसा’ की शुरुआत की है. इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रजनीश कुमार उपस्थित हुए. उन्होंने फीता काटकर प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया और युवाओं के इस प्रयास की सराहना की.

स्थानीय कलाकारों को मिला मंच

रजनीश कुमार ने कहा कि छत्तरपुर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत केवल उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी कला और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

7 जुलाई को होगी रिलीज

यह शॉर्ट वेब सीरीज आगामी 7 जुलाई को रिलीज की जाएगी. सीरीज में अलेक्स चन्द्रा मुख्य अभिनेता के साथ-साथ निर्देशक की भूमिका भी निभा रहे हैं. वहीं पायल कुमारी मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी. अन्नू देवी ने मां का किरदार निभाया है, जबकि देवेंद्र सिंह खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे.

ALSO READ: बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का आह्वान, करिका में पुण्यतिथि पर जुटे सैकड़ों लोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगी उपलब्ध

इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में बबलू कुमार गुप्ता, शम्भू सिंह, नीरज मोनू, रितिक रौशन, प्रिंस यादव, कृष्णा कुमार, बिट्टू कुमार पासवान, रुपेश ठाकुर, रोहित, राहुल, रंजन, प्रिंस और ओम कुमार सक्रिय योगदान दे रहे हैं. वेब सीरीज ‘झांसा’ को यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘अलेक्स चन्द्रा06’ हैंडल के माध्यम से दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *