Ranchi: रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स के एकमुश्त भुगतान पर करदाताओं को बड़ी राहत दी है. निगम की विशेष योजना के तहत 30 जून 2026 तक होल्डिंग टैक्स का पूरा भुगतान करने वाले नागरिकों को देय कर राशि पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. इस विशेष छूट योजना का लाभ उठाने के लिए अब केवल 20 दिन शेष रह गए हैं. नगर निगम ने नागरिकों से समय रहते टैक्स जमा कर छूट का लाभ लेने की अपील की है. निगम का कहना है कि समय पर कर भुगतान से न केवल नागरिकों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि शहर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध
करदाताओं की सुविधा के लिए रांची नगर निगम ने टैक्स भुगतान की कई व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई हैं. नागरिक घर बैठे मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट और वेबसाइट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं, वहीं जन सुविधा केंद्र और अधिकृत कर संग्राहकों के जरिए भी टैक्स जमा किया जा सकता है.
इन माध्यमों से करें भुगतान
SMART Ranchi App के जरिए
व्हाट्सएप चैटबोट (8986627070) पर Hi/Johar भेजकर
रांची नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
रांची नगर निगम एवं डोरंडा स्थित जन सुविधा केंद्रों पर
अधिकृत कर संग्राहकों के जरिए डोर-टू-डोर भुगतान
यह भी पढ़ें: News Wave Expose: एक्शन में हेमंत सरकारः संपत्ति का ब्योरा देने में आया 40 फीसदी का भारी उछाल
नगर निगम की अपील
रांची नगर निगम ने शहरवासियों से डिजिटल माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील की है. निगम ने कहा है कि समय पर कर भुगतान कर नागरिक एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ उठाएं.
मुख्य बातें
30 जून 2026 तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर छूट
अधिकतम 10% तक की रियायत
योजना की अंतिम तिथि में केवल 20 दिन शेष
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की सुविधा
समय पर भुगतान करने की निगम ने की अपील
