Click Here
Click Here
Click Here

कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला दिवस पर रांची रेल मंडल की अनूठी पहल, पूरी ट्रेन का संचालन करेंगी महिला रेलकर्मी

रांची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रांची रेल मंडल महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी मिसाल पेश करेगा. इस...

रांची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रांची रेल मंडल महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी मिसाल पेश करेगा. इस दिन रांची से इरगांव के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जिसका संचालन पूरी तरह से महिला रेलकर्मियों के हाथों में होगा. यह विशेष ट्रेन शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1ए से रवाना की जाएगी. ट्रेन के संचालन से लेकर सुरक्षा, टिकट जांच, घोषणा और अन्य सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महिला रेलकर्मी संभालेंगी. रांची रेल मंडल की इस पहल का उद्देश्य महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की क्षमता, नेतृत्व और योगदान को सम्मान देना है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह आयोजन न केवल महिला कर्मियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, बल्कि समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी मजबूत संदेश देगा. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शुचि सिंह ने बताया कि महिला दिवस को विशेष रूप से चिह्नित करने के लिए यह पहल की जा रही है. उन्होंने कहा कि ट्रेन के हर स्तर पर महिला कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे यह सफर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *