रांची नगर निगम की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह 19 मार्च को

रांचीः रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव में जीत...

रांचीः रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी उपायुक्त कार्यालय में शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में महापौर रोशनी खलखो के साथ कुल 53 वार्ड पार्षद भी शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों से नामांकन पत्र दाखिल कराया जाएगा। इसके बाद नाम वापस लेने के लिए करीब आधे घंटे का समय दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान कराया जाएगा और उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *