Chaibasa : मनोहरपुर में पेशा नियमावली के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार ने की. बैठक में गुवा सारंडा के कोइना रेंज के रेंजर रामानंद राम विशेष रूप से उपस्थित रहे.
बैठक में पेशा नियमावली के प्रभावी संचालन, निगरानी एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया. उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप अंचल अधिकारी ने प्रखंड में कार्यरत सामाजिक संस्था फिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि संजय सोरेंग को समिति का सदस्य मनोनीत किया. वहीं पंचायत समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से चिड़िया पंचायत समिति सदस्य सुनील दास का चयन सदस्य के रूप में किया.
विभिन्न मुद्दों पर की गयी चर्चा
समिति में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों को पदेन सदस्य बनाया गया है. इनमें सारंडा पिढ़ के मानकी लगुड़ा देवगम, सोमनाथ सुरीन और सुरेश चंपिया शामिल हैं.
बैठक के दौरान पेशा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम सभाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने और अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर चंपिया (गागंदा पंचायत), सबिता हेरेंज (दीघा पंचायत), वन विभाग के मुकेश कुजूर, श्रीराम बोदरा, एसबीओ मुकुंद गहराई समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ALSO READ : FCI से JSFC के गोदाम तक चावल पहुंचाने में बड़ी लापरवाही, ट्रैकिंग सिस्टम नहीं लगाने पर ठेकेदार को शो कॉज़
