Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: वन विभाग की 32 हजार एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा

रांची: झारखंड में वन भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर वन एवं पर्यावरण विभाग अब कार्रवाई की तैयारी में है. जानकारी के...

रांची: झारखंड में वन भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर वन एवं पर्यावरण विभाग अब कार्रवाई की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक विभाग ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि राज्य की लगभग 32,000 एकड़ वन भूमि पर वर्तमान में अवैध कब्जा या अतिक्रमण है. इस बहुमूल्य भूमि को वापस पाने और भविष्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है.

अभिलेखों का होगा पुनरीक्षण और डिजिटल लैंडबैंक की तैयारी:

विभाग ने सबसे पहले अपने पुराने सरकारी अभिलेखों के गहन अध्ययन का निर्णय लिया है. इसके साथ ही, विभाग अपना एक लैंडबैंक तैयार करने जा रहा है. वन भूमि का सटीक रिकॉर्ड रखना ताकि भविष्य में अवैध हस्तांतरण को रोका जा सके. इस लैंडबैंक की जमीन का इस्तेमाल व्यापक पौधरोपण और आवश्यक संरचनात्मक विकास के लिए किया जाएगा. विभाग ने अगले 10 वर्षों की कार्ययोजना के तहत इसे एक प्रमुख लक्ष्य के रूप में निर्धारित किया है.

नेशनल हाईवे और रिसॉर्ट्स पर भी है नजर:

हाल के दिनों में वन भूमि के अवैध हस्तांतरण और जंगलों को काटकर खेती करने के मामले तेजी से बढ़े हैं. विशेष रूप से नेशनल हाईवे के किनारे बने कई लग्जरी रिसॉर्ट्स और दुकानों द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिली हैं.

अतिक्रमण की गई वन भूमि के प्रमुख क्षेत्र:

रांची:
• पूर्वी प्रभाग – 2135.014 हेक्टेयर
• वन्यजीव प्रभाग – 56.007 हेक्टेयर
खूंटी: वन प्रभाग – 4596.044 हेक्टेयर
गुमला: वन प्रभाग – 30.018 हेक्टेयर
सिमडेगा: वन प्रभाग – 46.079 हेक्टेयर
रामगढ़: वन प्रभाग – 193.853 हेक्टेयर
बोकारो: वन प्रभाग – 285.0 हेक्टेयर
धनबाद: वन प्रभाग – 893.084 हेक्टेयर
लातेहार: वन प्रभाग – 334.399 हेक्टेयर
चतरा:
• उत्तरी वन प्रभाग – 549.553 हेक्टेयर
• दक्षिणी वन प्रभाग – 1207.007 हेक्टेयर
हज़ारीबाग:
• वन्य जीव- 5.007 हेक्टेयर
• पूर्वी वन प्रमंडल- 90.231 हेक्टेयर
• पश्चिमी वन प्रमंडल- 450.90 हेक्टेयर
सारंडा: वन प्रमंडल- 5827.00 हेक्टेयर
लोहरदगा: 137.068 हेक्टेयर
दुमका: 76.070 हेक्टेयर
जामताड़ा: 76.00 हेक्टेयर
पोड़ैयाहाट: 25206.004 हेक्टेयर

चाईबासा: दक्षिणी वन प्रमंडल- 588.042 हेक्टेयर

धालधूम: वन प्रमंडल- 75.559 हेक्टेयर
कोडरमा: 1356.25 हेक्टेयर
गढ़वा:
• उत्तरी 85.033 हेक्टेयर
• दक्षिणी 126.088 हेक्टेयर
टाइगर परियोजना:
• बफर क्षेत्र – 0.693 हेक्टेयर
• कोर क्षेत्र – 1.006 हेक्टेयर
गोड्डा: 8.177 हेक्टेयर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *