रांची: एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित होटल टीटॉस में फायरिंग, वेटर को लगी गोली, अपराधी की हुई पहचान

रांची: जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातु चौक स्थित होटल टीटॉस में शनिवार रात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम...

रांची: जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातु चौक स्थित होटल टीटॉस में शनिवार रात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. हथियारबंद अपराधियों ने होटल परिसर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें होटल का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. उन्होंने होटल को निशाना बनाते हुए करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की. इस अचानक हुई गोलीबारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग की घटना में होटल का वेटर, जिसकी पहचान मनीष के रूप में हुई है, उसे गोली लग गई.घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर,घायल वेटर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा है, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई . पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं. अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जो सूचना सामने आ रही है पुलिस ने घटना शामिल अपराधी की पहचान कर ली है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *