SIR को लेकर JMM की बैठक, मतदाताओं की समस्याओं के समाधान को तैयार रहें कार्यकर्ता: सुदिव्य कुमार

Giridih: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से बुधवार को उत्सव उपवन, गिरिडीह में विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित...

Giridih: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से बुधवार को उत्सव उपवन, गिरिडीह में विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की.

मतदाता सूची की विसंगतियों पर हुई चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से अनमैप्ड मतदाताओं तथा मतदाता सूची में पाई जा रही तार्किक विसंगतियों (एनोमलीज) पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आगामी दो माह तक चलने वाली एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सभी कार्यकर्ता और बीएलए-2 पूरी सजगता के साथ काम करें तथा मतदाताओं की हर संभव मदद करें.

मतदान अधिकार की रक्षा के लिए सतर्क रहने की अपील

उन्होंने कहा कि संविधान ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है. ऐसे में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान यदि लोग सतर्क नहीं रहे, तो भविष्य में कई मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेजों जैसे जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं वंशावली तैयार कराने में राज्य सरकार सहयोग करेगी.

Also Read: CM हेमंत सोरेन गए दिल्ली गए, प्रधानमंत्री के साथ नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

समस्याओं के समाधान के लिए बनेगी टीम

बैठक के दौरान पीरटांड़, गिरिडीह प्रखंड तथा नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्षों, सचिवों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में एसआईआर से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों को रखा. इस पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने आश्वासन दिया कि पंचायत, प्रखंड, विधानसभा और जिला स्तर पर टीम गठित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा.

बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

बैठक में गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, नूर अहमद, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *