Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

Crude Oil Import: भारत ने बढ़ाया आयात नेटवर्क, अब 41 देशों से खरीदा जा रहा कच्चा तेल

Newswave Desk: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत...

मंत्री हरदीप सिंह पुरी
India expands import network; crude oil now being sourced from 41 countries.

Newswave Desk: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कच्चे तेल के आयात का दायरा लगातार बढ़ाया है. उन्होंने बताया कि पहले भारत 27 देशों से कच्चा तेल खरीदता था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 41 देशों तक पहुंच गई है.

भारत ने बढ़ाया कच्चे तेल का आयात नेटवर्क

मंगलवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक के बाद हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि वैश्विक तनाव और सप्लाई चेन में आई बाधाओं के बावजूद सरकार ने देश में ईंधन की सप्लाई प्रभावित नहीं होने दी. इसके लिए कच्चे तेल के आयात के स्रोतों को बढ़ाया गया, जिससे ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत हुई. उन्होंने कहा कि सरकार ने घरों और जरूरी क्षेत्रों के लिए LPG और LNG की सप्लाई को प्राथमिकता दी. साथ ही घरेलू LPG उत्पादन बढ़ाया और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के साथ मिलकर काम किया. इसकी वजह से वैश्विक ऊर्जा संकट के दौरान भी देश में पेट्रोल, डीजल, LPG और PNG की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रही.

आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.

ALSO READ: कोडरमा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह DC ने किया EVM वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *