झारखंड सरकार ने विधि-व्यवस्था के लिए जारी किए 13.55 करोड़, रांची और देवघर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा

Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के सभी 24 जिलों...

Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के सभी 24 जिलों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के अंतर्गत सेमिनार, समारोह और कार्यशालाओं के आयोजन के लिए कुल 13. 55 की राशि आवंटित की है. इस संबंध में सरकार की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने राज्य के सभी डीसी को आधिकारिक पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिए हैं.

देवघर और राजधानी रांची को सबसे ज्यादा आवंटन:

इस बजट आवंटन में सबसे बड़ी राशि देवघर जिले को मिली है. देवघर के लिए कुल चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, वहीं, राजधानी रांची को 2.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा गिरिडीह, दुमका और धनबाद को एक-एक करोड़ रुपये दिए गए हैं.

जाने किस जिले के कितने रुपये की राशि हुई आवंटित:

– देवघर: 04 करोड़

– रांची: 2.50 करोड़

– गिरिडीह: 01 करोड़

– दुमका: 01 करोड़

– धनबाद: 01 करोड़

– जमशेदपुर: 75 लाख

– रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, पलामू: 40 लाख (प्रति जिला)

– खूंटी, गोड्‌डा, सिमडेगा, लातेहार, कोडरमा, साहेबगंज, गुमला, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा, पाकुड़, जामताड़ा और सरायकेला: 10 लाख (प्रति जिला)

– कुल योग: 13. 55 करोड़

सख्त नियमों के तहत खर्च होगी राशि:

– गृह विभाग ने इस राशि के उपयोग को लेकर बेहद सख्त वित्तीय नियम तय किए हैं.

– इस राशि का उपयोग केवल सेमिनार, समारोह या कार्यशाला के अंतर्गत कानून व्यवस्था संधारण से संबंधित कार्यों के लिए ही किया जाएगा. कार्यों की संतुष्टि के बाद ही बिलों का भुगतान होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *