महिला दिवस पर SBI की बड़ी पहल: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 500 मिलियन डॉलर का सोशल लोन

  News Desk:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने महिलाओं को...

 

News Desk:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है.बैंक ने 500 मिलियन डॉलर (करीब 4,597 करोड़ रुपये)की ‘सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन’ फैसिलिटी शुरू करने का ऐलान किया है.इस पहल का उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना,महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और महिला-केंद्रित परियोजनाओं को वित्तीय सहायता देना है.

महिलाओं के लिए नए अवसर

SBI के मुताबिक इस फंड का उपयोग उन योजनाओं और कारोबारों में किया जाएगा जो सीधे तौर पर महिलाओं के विकास से जुड़े हैं.इससे महिला उद्यमियों,स्टार्टअप्स और महिला-केंद्रित परियोजनाओं को आर्थिक मदद मिल सकेगी.इसका मकसद महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहयोग देना है.

संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्य से जुड़ी पहल

यह पहल United Nations के Sustainable Development Goal-5 से भी जुड़ी है,जिसका लक्ष्य दुनिया भर में जेंडर इक्वलिटी स्थापित करना और महिलाओं व लड़कियों को सशक्त बनाना है.

SBI चेयरमैन का बयान

SBI के चेयरमैन C. S. Setty ने कहा कि “महिला दिवस के अवसर पर इस सामाजिक ऋण की घोषणा करना बैंक के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही समाज की असली प्रगति की नींव है.जब विकास सभी के लिए होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा.”

इन्वेस्टमेंट बढ़ा तो बढ़ सकती है राशि

इस लोन फैसिलिटी में ग्रीनशू विकल्प भी रखा गया है.इसका मतलब है कि अगर इन्वेस्टर्स की मांग ज्यादा होती है तो बैंक इस लोन की कुल राशि को और बढ़ा सकता है.

जापान के वित्तीय समूह की अहम भूमिका

इस वित्तीय सौदे में जापान के प्रमुख बैंकिंग समूह Mitsubishi UFJ Financial Group (MUFG) ने लीड अरेंजर, अंडरराइटर और सोशल लोन कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई है.

क्या होगा इसका असर

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से भारत में सस्टेनेबल फाइनेंस को नई दिशा मिलेगी.साथ ही महिला उद्यमियों और महिला-केंद्रित प्रोजेक्ट्स को मजबूत वित्तीय मदद मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *